उत्तर प्रदेश

Ballia चोरी की दो बाइक बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Admindelhi1
12 May 2025 5:45 PM IST
Ballia चोरी की दो बाइक बरामद, दो युवक गिरफ्तार
x

बलिया: बलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। सिकंदरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लिलकर स्थित सीबीएस पब्लिक स्कूल के पास से संजीव कुमार राजभर (निवासी खटंगा) और प्रमोद कुमार राजभर (निवासी बरमनिया) को पकड़ा।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि एक बाइक रसड़ा के एक मैरिज हाल से जबकि दूसरी बाइक सिधागर घाट स्थित पेट्रोल पंप से चोरी की गई थी। पुलिस ने दोनों युवकों को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया।

Next Story