- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: अवैध शराब...
Ballia: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मै दो तस्कर गिरफ्तार

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण एवं नगर क्षेत्राधिकारी श्यामकांत के नेतृत्व में दुबहड़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की।
गाड़ी की तलाशी में 105.75 लीटर अवैध शराब बरामद
दिनांक 1 मार्च 2025 को थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मोतीलाल अपने सहयोगी उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल शशिकांत भारती और कांस्टेबल प्रेमचंद यादव के साथ संभावित अपराधियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जनेश्वर मिश्र सेतु पुलिस बूथ के पास एक मारुति सुजुकी SX4 (BR 01AW1407) को रोका गया।
गाड़ी की तलाशी लेने पर डिग्गी में छिपाकर गैर-प्रदेश में तस्करी के लिए ले जाई जा रही 105.75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी
1. अजय कुमार, पुत्र राम इकबाल गोप, निवासी राजा बाजार, थाना शास्त्री नगर, जिला पटना, बिहार (उम्र: 24 वर्ष)
2. अमित कुमार राय, पुत्र टुनटुन राय, निवासी अनिसाबाद, थाना गर्दनीबाग, जिला पटना, बिहार (उम्र: 23 वर्ष)
बरामद शराब का विवरण
Royal Stag Barrel Select – 92 बोतल
Royal Stag Superior Whisky – 24 बोतल
Beleder Pride – 18 बोतल
Magic Moment – 7 बोतल
कुल शराब – 141 बोतल (750 ML प्रति बोतल, कुल 105.75 लीटर, अनुमानित कीमत ₹1,50,000)
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना दुबहड़ पर मु.अ.सं. 31/2025 धारा 60(1)क/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर, न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी उपनिरीक्षक मोतीलाल
2. उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव
3. हेड कांस्टेबल राजेश कुमार
4. कांस्टेबल शशिकांत भारती
5. कांस्टेबल प्रेमचंद यादव
बलिया पुलिस का संदेश
बलिया पुलिस अवैध शराब तस्करी और अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखे हुए है। नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
- सोशल मीडिया सेल, बलिया पुलिस





