- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: दुष्कर्म के दो...
Ballia: दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, संबंधित धाराओं में न्यायालय भेजा

बलिया: जिले में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गड़वार और फेफना थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया।
त्रिकालपुर चट्टी से पकड़ा गया आरोपी
गड़वार थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिंटू सिंह उर्फ धनन्जय कुमार सिंह पुत्र रामायन सिंह उर्फ धनंजय सिंह, पर आरोप है कि उसने एक मंदबुद्धि विधवा महिला के साथ बलात्कार किया। शुक्रवार सुबह ही इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे त्रिकालपुर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया और उचित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया।
रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार हुआ एक साल से फरार आरोपी
वहीं, फेफना थाना पुलिस ने शनिवार को बलिया रेलवे स्टेशन के बाहर से मंतोष कुमार यादव पुत्र नन्दू यादव निवासी बसवरिया, थाना खेजुरी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एक साल पहले फेफना थाने में बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर शुक्रवार रात उसे दबोच लिया गया। शनिवार को उसे संबंधित धाराओं में न्यायालय में पेश किया गया।





