- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: नदी में डूबने...

x
Ballia बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शिवरामपुर घाट पर गंगा नदी में स्नान करते समय एक नाबालिग लड़की और एक लड़के की डूबकर मौत हो गयी, जबकि एक अन्य लड़की की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में शिवरामपुर घाट पर रविवार को दोपहर में मुंडन संस्कार में आए अंकित कुमार वर्मा (17) अपने मित्रों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसके साथ स्नान कर रहे तीन लड़के गहरे पानी में डूबने लगे। तीनों को बचाने के लिए नाविकों ने काफी प्रयास किया, जिसमें से दो लड़कों को बचा लिया गया। पुलिस चौकी प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि काफी प्रयास के बाद अंकित का शव बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई गांव की चार लड़कियां रविवार को दोपहर में गंगा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में चली गईं। इसमें दो लड़कियों को आसपास के लोगों ने किसी तरह से बचा लिया, लेकिन आस्था राजभर और खुशी राजभर (14) का पता नहीं चला। पुलिस चौकी प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि काफी प्रयास के बाद खुशी का शव बरामद हो गया है, लेकिन आस्था की तलाश की जा रही है।
TagsBallia नदी डूबनेदो लोगों मौतBallia river drowningtwo people diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





