उत्तर प्रदेश

Ballia: ऑपरेशन मुस्कान में 8 घंटे में दो गुमशुदा बालिकाएं सकुशल बरामद

Admindelhi1
9 Jun 2025 1:38 PM IST
Ballia: ऑपरेशन मुस्कान में 8 घंटे में दो गुमशुदा बालिकाएं सकुशल बरामद
x
बांसडीह पुलिस की बड़ी सफलता

बलिया: बांसडीह थाना पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत सराहनीय तत्परता दिखाते हुए दो नाबालिग गुमशुदा बालिकाओं को मात्र आठ घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलवा दिया। इस कार्रवाई से बांसडीह क्षेत्र का एक परिवार मुस्कुरा उठा।

मामला बांसडीह कस्बे के पोखरा वार्ड नं-1 का है, जहां दो नाबालिग बालिकाएं घर से घूमते-फिरते भटक गई थीं। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया और तलाश शुरू कर दी।

बांसडीह पुलिस ने पूरे जिले के थानों और चौकियों को अलर्ट करने के साथ ही डिजिटल वॉलंटियर ग्रुप, सोशल मीडिया, सीसीटीवी कैमरों और आम नागरिकों की मदद से बालिकाओं की खोज में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। इसी दौरान दोनों बालिकाएं ग्राम देवडीह में मिलीं। उन्हें सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

बालिकाओं की बरामदगी में पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने बांसडीह पुलिस की जमकर सराहना की।

Next Story