- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: सड़क पर...
Ballia: सड़क पर महिलाओं के प्रति अभद्रता कर रहे दो मनचले गिरफ्तार

बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र में महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार कर रहे दो युवकों को पुलिस ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सड़क किनारे खड़े होकर आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे और अश्लील गाने गा रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके से हिरासत में लिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
दोकटी थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों में सतीश यादव (पुत्र राधामोहन यादव, निवासी मुरारपट्टी) और वीरेंद्र यादव (पुत्र राजनाथ यादव, निवासी मुरलीछपरा) शामिल हैं। दोनों दोकटी-दलनछपरा मार्ग पर खड़े होकर महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने थाने में की।
शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





