उत्तर प्रदेश

Ballia: पेपर मिल के पास भीषण सड़क हादसे में दो की मौत

Admindelhi1
22 Feb 2025 3:51 PM IST
Ballia: पेपर मिल के पास भीषण सड़क हादसे में दो की मौत
x
"पांच घायल हुए"

बलिया: कैथवली पेपर मिल के पास शुक्रवार आधी रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल भेजवाया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा: बैरिया थाना क्षेत्र के धतुरी टोला की प्रधान सावित्री देवी की पुत्री पूजा की शादी 18 फरवरी को गाजीपुर के महडोर निवासी गोविंद गोंड़ से हुई थी। शादी के बाद घरवाले कलेवा लेकर शुक्रवार को दुल्हन के ससुराल गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब 2 बजे कैथवली पेपर मिल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

एक की मौके पर मौत, पांच गंभीर घायल: हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी बांसडीह पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संजय गोंड़ (38) को मृत घोषित कर दिया। सात वर्षीय लड्डू, जय शंकर (38), अमित कुमार (42), अभिषेक (18) और प्रीतम (22) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह दर्दनाक दुर्घटना शादी की खुशियों को मातम में बदल गई।

Next Story