- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: जन्मदिन की...
उत्तर प्रदेश
Ballia: जन्मदिन की पार्टी में डांस करने पहुंचीं दो डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
Tara Tandi
1 Sept 2024 4:00 PM IST
x
Ballia बल्लीया : बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरौली गांव में जन्मदिन की पार्टी में डांस करने पहुंचीं सोनभद्र की दो डांसर के साथ गांव के छह युवकों ने दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों से पुलिस पूछताछ रही है।
सोनभद्र जिले की रहने वाली नर्तकी आपस में मौसी और भतीजी हैं। महदह स्थित एक डांस पार्टी ग्रुप से जुड़ी हैं। डुमरांव थाना के खिरौली गांव में शुक्रवार रात दोनों को जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए बुलाया गया था। पार्टी समाप्त होने के बाद दोनों नर्तकी निजी स्कूल के एक कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान गांव के ही छह युवक पहुंच गए। सभी युवकों ने दोनों नर्तकियों के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद नर्तकियों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही सोनभद्र से परिजन पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दुष्कर्म मामले में पीड़िता के बयान पर महिला थाना में छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई । पीड़िताओं की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई।
महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई बरते हुए डुमरांव पुलिस के सहयोग से खिरौली गांव के सोकू कुमार, तुलसी कुमार और विकास कुमार के साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फरार दो अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
TagsBallia जन्मदिन पार्टीडांस करने पहुंचीं दो डांसरसामूहिक दुष्कर्मचार गिरफ्तारBallia Birthday partytwo dancers came to dancegang rapefour arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





