- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: युवक की सड़क...
उत्तर प्रदेश
Ballia: युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गांव में शोक व्याप्त
Admindelhi1
11 May 2025 11:26 AM IST

x
"28 वर्षीय युवक राजू राय की मौत"
बलिया: एनएच 31 पर उजियार गांव के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोटवा नारायणपुर गांव निवासी 28 वर्षीय युवक राजू राय की मौत हो गई। राजू अपने एक साथी के साथ बाइक से गांव की ओर लौट रहे थे, तभी उजियार गांव के पास स्थित खेल मैदान के सामने एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में राजू राय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनका साथी मामूली रूप से घायल हुआ। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राजू को इलाज के लिए बक्सर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम है।
Tagsबलियायुवकसड़क हादसेदर्दनाकमौतगांवशोक व्याप्तBalliayouthroad accidentpainfuldeathvillagemourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





