- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: रिजर्व पुलिस...
उत्तर प्रदेश
Ballia: रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया
Admindelhi1
22 Feb 2025 11:07 AM IST

x
"शारीरिक व मानसिक फिटनेस पर जोर"
बलिया: एसपी ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल का अभ्यास भी कराया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को आपात स्थितियों से निपटने और अपराधों की रोकथाम के लिए दंगा निरोधक उपकरणों की जांच की। उन्होंने उपकरणों के रखरखाव और उनकी क्रियाशीलता को परखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा, उन्होंने यूपी 112 पीआरवी में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट और अन्य आवश्यक उपकरणों का निरीक्षण किया। एसपी ने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित देखरेख और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए।
Tagsबलियारिजर्व पुलिस लाइनसाप्ताहिक परेडसलामीपरेडनिरीक्षणपुलिसकर्मियोंदौड़ेबलिया एसपीशारीरिकमानसिकफिटनेसBalliaReserve Police LineWeekly ParadeSaluteParadeInspectionPolicemenRanBallia SPPhysicalMentalFitnessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





