- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: कम्पोजिट...
Ballia: कम्पोजिट विद्यालय की तीन छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में मारी बाज़ी

बलिया: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में कम्पोजिट विद्यालय बैरिया की तीन छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इन छात्राओं का चयन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (आवासीय) मेहनगर, आजमगढ़ में हुआ है।
प्रवेश परीक्षा में सफल छात्राओं प्रीति, रागिनी और पलक को विद्यालय परिवार ने शुक्रवार को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने छात्राओं को आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी और कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, शुकदेव पाण्डेय, बिक्की कुमार सिंह, निशा मिश्रा, दिनेश कुमार तिवारी, रेणुका गुप्ता, पंकज सिंह, रमेश तिवारी, आशुतोष श्रीवास्तव, नेहा गुप्ता, श्रीनिवास यादव और सत्येंद्र सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में निर्धन और प्रतिभाशाली छात्रों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, किताबें, स्टेशनरी, भोजन, छात्रावास, स्मार्ट क्लासेस, साइंस और कंप्यूटर लैब, खेलकूद की सुविधाएं सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
विद्यालय की इन तीन होनहार छात्राओं की सफलता ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से हर छात्र अपने सपनों को साकार कर सकता है।





