उत्तर प्रदेश

Ballia: मुंडन संस्कार में शामिल दो लड़कियों समेत तीन लोग गंगा में डूबे

Admindelhi1
10 March 2025 2:34 PM IST
Ballia: मुंडन संस्कार में शामिल दो लड़कियों समेत तीन लोग गंगा में डूबे
x
"हादसे से परिजनों में कोहराम मचा"

बलिया: दुबहर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर घाट पर रविवार को मुंडन संस्कार में शामिल एक युवक और दो लड़कियां गंगा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक उनका पता नहीं चल सका। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

नदी में डूबा युवक, एक की तलाश जारी

ग्राम छोटका दुबहर निवासी संतोष कुमार वर्मा का पुत्र अंकित कुमार वर्मा (19) अपने रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में शिवरामपुर घाट आया था। स्नान के दौरान वह अपने दोस्तों के साथ गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। नाविकों ने बचाने का प्रयास किया और तीन लड़कों में से दो को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन अंकित लापता हो गया।

चार लड़कियां गहरे पानी में गईं, दो की मौत

इसी घाट पर नगरा थाना क्षेत्र की चार लड़कियां स्नान करते समय गहरे पानी में चली गईं। आसपास मौजूद लोगों ने दो लड़कियों को बचा लिया, लेकिन आस्था राजभर (15) पुत्री अवधेश राजभर और खुशी राजभर (20) पुत्री श्रीभगवान राजभर लापता हो गईं। दोनों अपने चाचा के बेटे के मुंडन संस्कार में आई थीं।

दो शव बरामद, आस्था की तलाश जारी

बिचला घाट चौकी इंचार्ज आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि खुशी और अंकित वर्मा के शव मिल गए हैं, जबकि आस्था की तलाश अभी जारी है। घाट पर गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

Next Story