उत्तर प्रदेश

Ballia: बच्चों के विवाद में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से तीन घायल

Admindelhi1
2 July 2025 2:48 PM IST
Ballia: बच्चों के विवाद में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से तीन घायल
x

बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के तालिबपुर गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने घायलों को सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने मारपीट करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर राजेश साह और संजय साह के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। इस दौरान राजेश की पत्नी सुनीता देवी, धनजी साह और पिंटू साह को गंभीर चोटें आईं।

राजेश साह की तहरीर पर पुलिस ने संजय साह, आकाश साह, आशीष साह, अमन साह और बेबी देवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 110, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Story