उत्तर प्रदेश

Ballia: बैंक चोरी कांड में तीन की पहचान, केस दर्ज

Admindelhi1
26 Jun 2025 12:41 PM IST
Ballia: बैंक चोरी कांड में तीन की पहचान, केस दर्ज
x

बलिया: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रानीगंज शाखा में हुई 40 हजार रुपये की चोरी के मामले में बलिया पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर की गई है।

मिर्जापुर मानिक छपरा निवासी हीरालाल वर्मा 13 जून को बैंक में 40,000 रुपये अपने झोले में रखकर जमा करने पहुंचे थे। इस दौरान तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें बातचीत में उलझाकर झोले को चाकू से काटकर रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही हीरालाल ने बैंक प्रबंधक से शिकायत की, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया।

फुटेज में साफ देखा गया कि तीनों युवक हीरालाल को घेरकर बातों में उलझाते हैं और मौका पाकर झोले को चाकू से काटकर रुपये निकाल लेते हैं। पीड़ित द्वारा एसपी और बैरिया थाने में तहरीर देने के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।

बैरिया थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Next Story