उत्तर प्रदेश

Ballia: घरातियों-बारातियों के विवाद में गैर इरादतन हत्या में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Admindelhi1
10 March 2025 2:44 PM IST
Ballia: घरातियों-बारातियों के विवाद में गैर इरादतन हत्या में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
x
"एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया"

बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान गांव में घरातियों और बारातियों के बीच हुए विवाद में गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी

रविवार को सिकंदरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास चंद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 191(2), 105, 115(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्तों—दीपक राजभर (पुत्र वीरेंद्र राजभर, निवासी चकखान)

बब्लू राजभर (पुत्र कुमार राजभर, निवासी चकखान)

चंदन राजभर (पुत्र सियाराम राजभर, निवासी चकखान)

तथा एक नाबालिग को जलालीपुर मोड़, सिकंदरपुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चार लाठियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों को विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

Next Story