- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: नाबालिग से...
Ballia: नाबालिग से शारीरिक संबंध की वीडियो वायरल की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

बलिया: मनियर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी, जो कक्षा 10 की छात्रा है, को अभियुक्त प्रेमचंद चौहान ने शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और तीन महीने से शारीरिक संबंध बना रहा था। जब परिजनों को इस बारे में पता चला और उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने न केवल उन्हें जान से मारने की धमकी दी, बल्कि लड़की की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी देने लगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को केस दर्ज किया और सोमवार को उपनिरीक्षक ओम नारायण पाठक के नेतृत्व में आरोपी प्रेमचंद चौहान, निवासी पिंडारी, को मनियर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।





