- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: चोरों ने नवीन...
Ballia: चोरों ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी का असफल प्रयास किया

बलिया: करण छपरा स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता के चलते वे नाकाम रहे। इस संबंध में फार्मासिस्ट आत्मानंद सिंह ने दोकटी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से केवल फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे संचालित हो रहा है। वर्तमान में यहां एकमात्र फार्मासिस्ट तैनात हैं, जो अस्पताल बंद कर हर शाम अपने घर चले जाते हैं।
शनिवार रात चोर अस्पताल का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी पड़ोसियों की नींद खुल गई। उन्होंने आवाज लगाई, जिससे चोर घबरा कर भाग गए।
सुबह खुला चोरी का राज: रविवार सुबह, जब मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के लिए फार्मासिस्ट अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने ताला टूटा हुआ पाया। पड़ोसियों से पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और चोरों की तलाश जारी है।





