उत्तर प्रदेश

Ballia: चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के गहने और नकदी

Admindelhi1
26 Jun 2025 12:43 PM IST
Ballia: चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के गहने और नकदी
x

बलिया: नगर के वार्ड नंबर 3 में मंगलवार को चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों और 25 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात उस वक्त हुई जब मकान मालिक इलताफ खान अपने रिश्तेदार के यहां अजमेर शरीफ गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, इलताफ खान ने घर बंद करने से पहले इसकी चाबी अपने पड़ोसी को सौंप दी थी। इसी बीच चोरों ने मकान का मुख्य दरवाजा खोलकर भीतर प्रवेश किया और कमरों के ताले तोड़ दिए। जब पड़ोसी ने दरवाजा खोला, तो भीतर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।

चोरी गए सामानों में मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, छह कील, छह अंगूठियां, दो हार, चार जोड़ी झुमके, 10 चांदी के सिक्के, चार जोड़ी पायल, दो चांदी की मेंहदी और 25 हजार रुपये नकद शामिल हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story