उत्तर प्रदेश

Ballia: शिक्षक के घर चोरी

Admindelhi1
19 March 2025 9:50 AM IST
Ballia: शिक्षक के घर चोरी
x
"चाकूबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार"

बलिया: रसड़ा क्षेत्र के छितौनी गांव में 15 मार्च की रात चोरों ने शिक्षक राम प्रताप गौतम (निवासी मलफ हरसेनपुर, थाना नगरा) के घर से 35 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

शिक्षक ने बताया कि वे छितौनी में परिवार संग रहते हैं और 12 मार्च को हरसेनपुर गए थे। जब 15 मार्च को लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चाकूबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार: होली के दिन रेवती थाना क्षेत्र के मरौवती (भैसहा) में तीन लोगों को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ल ने जोड़ा पुलिया के पास से मनीष सिंह (निवासी मरौटी भैंसहा) और मुन्ना यादव को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।

Next Story