- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: दोस्तों संग...
उत्तर प्रदेश
Ballia: दोस्तों संग नहाने गया किशोर सरयू में लापता, खोजबीन जारी
Admindelhi1
21 July 2025 2:39 PM IST

x
बलिया: रेवती थाना क्षेत्र के नवकागांव के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर सरयू नदी में डूब गया। झरकटहां गांव निवासी मंदीप ठाकुर पुत्र स्व. सनोज ठाकुर अपने दोस्तों बसंत ठाकुर और लालू ठाकुर के साथ साइकिल से टीएस बंधा के डयनिया ढाला होते हुए नवकागांव पहुंचा था।
तीनों युवक दीनानाथ यादव के डेरा के पास नदी में नहा रहे थे, तभी नहाते-नहाते मंदीप अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की और जोर-जोर से शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुटे, लेकिन तब तक मंदीप नदी में लापता हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। किशोर की मां मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से किशोर की तलाश लगातार जारी है।
Tagsबलियादोस्तों संगनहानेकिशोरसरयूलापताखोजबीन जारीBalliabathing with friendsKishoreSaryumissingsearch continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





