उत्तर प्रदेश

Ballia: चाकू मारकर किशोर की हत्या, दो बाल अपराधी पुलिस हिरासत में

Admindelhi1
17 May 2025 10:50 AM IST
Ballia: चाकू मारकर किशोर की हत्या, दो बाल अपराधी पुलिस हिरासत में
x
"दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में"

बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हुए किशोर प्रमोद गोंड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह व उनकी टीम ने शुक्रवार को पम्पापुर लिलकर के पास से दोनों बाल अपचारियों को पकड़ा। टीम में उप निरीक्षक शकील अहमद, हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह, कां. आयुष कुमार सिंह, पंकज सिंह और गिरिजा यादव शामिल थे।

गौरतलब है कि 14 मई की रात करीब 8 बजे किसी पुरानी रंजिश को लेकर दो किशोरों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इस कदर बढ़ा कि चाकू चल गया और 17 वर्षीय प्रमोद गोंड़ पुत्र विनोद गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में बाल अपचारियों के खिलाफ BNS की धारा 109, 103(1), 3(5) और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Next Story