- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: दुष्कर्म के...
Ballia: दुष्कर्म के दोषी किशोर को डेढ़ साल की सजा

बलिया: नरही थाना क्षेत्र के पिपराकलां गांव निवासी जयराम राजभर की 17 वर्षीय पुत्री रानी राजभर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार देर शाम जब परिजनों ने बेटी को फंदे से झूलता देखा तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुष्कर्म के दोषी किशोर को डेढ़ साल की सजा
करीब तीन साल पुराने दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने शनिवार को एक किशोर को डेढ़ साल (एक साल छह माह) की सजा सुनाई और उसे बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया।
यह मामला 10 जुलाई 2022 का है, जब उभांव थाना पुलिस ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 13 वर्षीय किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता के पिता ने बताया था कि आरोपी ने उनकी बेटी को छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया था और मामला किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन था।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे डेढ़ साल की सजा सुनाई और बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया।





