उत्तर प्रदेश

Ballia: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में किशोर गिरफ्तार

Tara Tandi
31 Oct 2024 6:59 PM IST
Ballia: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में किशोर गिरफ्तार
x
Ballia बलिया। जिले के नरही थाना क्षेत्र में 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 16 वर्षीय किशोर को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही 16 वर्षीय लड़के ने बुधवार को बलात्कार किया।
थाना प्रभारी सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर लड़के के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया । पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।
Next Story