उत्तर प्रदेश

Ballia: शिक्षक संघ ने सांसद नीरज शेखर को अपनी मांगें सौंपी

Admindelhi1
24 Sept 2025 3:30 PM IST
Ballia: शिक्षक संघ ने सांसद नीरज शेखर को अपनी मांगें सौंपी
x

बलिया: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह और जिलामंत्री डॉ. राजेश पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को एक मांगपत्र सौंपा। इसमें अध्यादेश लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) की अनिवार्यता को शिथिल करने की मांग की गई।

शिक्षक प्रतिनिधियों ने सांसद को बताया कि इस आदेश के कारण पहले से कार्यरत अध्यापकों पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार न्यायसंगत निर्णय लेकर इस आदेश में संशोधन करे।

मांगपत्र प्राप्त करने के बाद सांसद नीरज शेखर ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगपत्र को अपने पत्र के साथ प्रधानमंत्री को प्रेषित करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अजय मिश्र, उपेंद्र सिंह, टूनटुन प्रसाद, अजय सिंह, शशिकांत ओझा, सुशील कुमार, अजीत पांडेय और अनिल पांडेय समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

Next Story