उत्तर प्रदेश

Ballia: शिक्षकों ने वित्त अधिकारी की तैनाती को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Admindelhi1
25 Jun 2025 6:56 PM IST
Ballia: शिक्षकों ने वित्त अधिकारी की तैनाती को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
x

बलिया: विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बलिया के जिलाधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े वित्त एवं लेखा अधिकारी के पद पर जल्द से जल्द तैनाती की मांग की।

उन्होंने बताया कि उक्त पद लंबे समय से खाली होने के कारण सेवानिवृत्त शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों सहित वर्तमान में कार्यरत स्टाफ के विभिन्न भुगतान लंबित हैं।

वार्ता के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस पद का प्रभार सौंपा जाएगा, जिससे भुगतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक अरुण कुमार सिंह, महामंत्री धीरज राय, कोषाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय, उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, चिलकहर अध्यक्ष अनिल सिंह और राजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Story