उत्तर प्रदेश

Ballia: बिजली की चपेट में आए मिठाई व्यवसायी की दम तोड़ा

Admindelhi1
23 Jun 2025 10:47 AM IST
Ballia: बिजली की चपेट में आए मिठाई व्यवसायी की दम तोड़ा
x

बलिया: नगर कोतवाली क्षेत्र के बैशाली रोड स्थित प्रसिद्ध मिठाई दुकान ‘क्षीर सागर’ के मालिक मुन्ना कुमार गुप्ता की रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, बनकटा निवासी मुन्ना गुप्ता (48) रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब आठ बजे अपनी दुकान पहुंचे और सफाई करने के बाद बिजली का स्विच ऑन करने लगे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और अचेत हो गए। परिजन और आस-पास के लोग तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुन्ना गुप्ता शहर के प्रसिद्ध मिठाई दुकानदारों में शुमार थे और ‘क्षीर सागर’ उनकी मेहनत का एक जाना-पहचाना नाम था। उनके असामयिक निधन से स्थानीय व्यापारियों, ग्राहकों और परिचितों में गहरा दुख है।

Next Story