उत्तर प्रदेश

Ballia: पुलिस अधीक्षक ने भरौली पुल का औचक निरीक्षण किया

Admindelhi1
26 Feb 2025 10:09 AM IST
Ballia: पुलिस अधीक्षक ने भरौली पुल का औचक निरीक्षण किया
x
"श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात व्यवस्था की समीक्षा की"

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 25/26 फरवरी की रात अचानक अंतर्राज्यीय सीमा भरौली पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रभारी निरीक्षक नरही को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यातायात को सुचारू बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, प्रभारी निरीक्षक नरही नदीम अहमद फरीदी सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Next Story