उत्तर प्रदेश

Ballia: सुखपुरा थाना पुलिस ने अपहृता की सकुशल बरामदगी की, आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
5 March 2025 10:05 AM IST
Ballia: सुखपुरा थाना पुलिस ने अपहृता की सकुशल बरामदगी की, आरोपी गिरफ्तार
x
पुलिस टीम ने अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकांत व प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण

4 मार्च 2025 को सुखपुरा पुलिस उपनिरीक्षक राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम अपहृता की बरामदगी और वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लगोटिया बाबा मंदिर के पास, ग्राम आसन से शाम 7:50 बजे अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम दुर्गेश गिरी, पिता का नाम विनोद गिरी, निवास ग्राम आसन, थाना सुखपुरा, जनपद बलिया, उम्र 19 वर्ष अपराध संख्या 60/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस

गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. उपनिरीक्षक राजेश कुमार वर्मा

2. कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार यादव

3. कांस्टेबल आकाश कुमार यादव

4. महिला कांस्टेबल सपना मिश्रा

Next Story