- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: एक दिन की...
उत्तर प्रदेश
Ballia: एक दिन की सुखपुरा थाना प्रभारी बनीं छात्रा शिवांगी शुक्ला
Admindelhi1
24 Sept 2025 3:26 PM IST

x
बलिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को संत यतिनाथ विद्यापीठ की मेधावी छात्रा शिवांगी शुक्ला को एक दिन के लिए सुखपुरा थाना प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया। छात्रा ने न केवल फरियादियों की समस्याएं सुनीं, बल्कि दो शिकायतों का तुरंत निस्तारण भी कराया। साथ ही महिला शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। इस अवसर पर सीओ सुधीर सिंह ने छात्रा का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। थाना प्रभारी सुशील दुबे ने थाने का निरीक्षण कर कार्यालय, बंदीगृह और शस्त्रों की जानकारी दी। वहीं, महिला कांस्टेबल सपना सिंह ने महिला हेल्प डेस्क के कामकाज से छात्रा को अवगत कराया।
Tagsबलियाएक दिनसुखपुरा थाना प्रभारीछात्रा शिवांगीशुक्लाBalliaone daySukhpura Police Station in-chargestudent Shivangi Shuklaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





