- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: प्रमाणीकरण में...
Ballia: प्रमाणीकरण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: डीपीओ

बलिया: जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) केएम पांडेय ने चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही बरतने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अगले 5 दिनों में शत-प्रतिशत चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य पूरा नहीं किया गया, तो संबंधित कार्यकर्ताओं का जून माह का मानदेय रोका जाएगा और आवश्यकतानुसार सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी की जा सकती है।
जनपद के 3471 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल विकास पुष्टाहार कार्यक्रम के तहत बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं का चेहरा प्रमाणीकरण अभियान जारी है। यह कार्य जून महीने के अंत तक हर हाल में पूरा करना अनिवार्य है।
डीपीओ ने स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं लाभार्थियों को जुलाई में पुष्टाहार मिलेगा, जिनका चेहरा प्रमाणीकरण हो चुका होगा। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।





