- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: सोनापाली चट्टी...
Ballia: सोनापाली चट्टी के पास सड़क हादसे में मां के सामने बेटे की मौत

बलिया: नगरा थाना क्षेत्र के नगरा-रसड़ा मुख्य मार्ग पर सोनापाली चट्टी के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, कमरौली गांव निवासी जितेंद्र कुमार (19) पुत्र धर्मेंद्र, अपनी मां सविता देवी (42) के साथ बाइक से रसड़ा से घर लौट रहे थे। रास्ते में सोनापाली चट्टी के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सविता देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।
बेटे की मौत और मां की गंभीर स्थिति से पूरा परिवार सदमे में है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।





