उत्तर प्रदेश

Ballia: SOG प्रभारी समेत थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज का तबादला हुआ

Admindelhi1
31 May 2025 12:10 PM IST
Ballia: SOG प्रभारी समेत थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज का तबादला हुआ
x
पुलिस अधीक्षक ने किए पुलिस विभाग में तबादले

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए निरीक्षक, उप निरीक्षक समेत कुल नौ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार, एसओजी प्रभारी हितेश कुमार को अब भीमपुरा थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नरही थाने पर तैनात उप निरीक्षक अजय साहनी को स्वाट टीम का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भीमपुरा के पूर्व थानाध्यक्ष मदन पटेल को क्राइम ब्रांच भेजा गया है, जबकि निरीक्षक नंद कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा, बांसडीह रोड थाने पर तैनात उप निरीक्षक शुभेंदु सिंह को रेवती क्षेत्र के गोपाल नगर चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वर्तमान में गोपाल नगर चौकी के प्रभारी चंद्रशेखर यादव को सीयर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सीयर चौकी प्रभारी बांक बहादुर सिंह का तबादला क्राइम ब्रांच में कर दिया गया है।

तबादलों की इस सूची में दो कांस्टेबलों का भी नाम शामिल है। कांस्टेबल रमेश कुमार यादव और अरविंद कुमार पाल को स्वाट टीम में शामिल किया गया है।

Next Story