उत्तर प्रदेश

Ballia: छह आरोपी गैर-इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार

Admindelhi1
14 Jun 2025 11:47 AM IST
Ballia: छह आरोपी गैर-इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार
x
"तीन महिलाएं भी शामिल"

बलिया: गैर-इरादतन हत्या के एक मामले में रसड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

तीन महिला आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे उप निरीक्षक सर्वजीत सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन महिला आरोपियों कल्पना देवी, दुर्गावती देवी और ललिता देवी को गिरफ्तार किया। इससे पहले 12 जून को इसी मामले में तीन पुरुष आरोपियों सन्नी खरवार उर्फ सोनू, प्रदीप खरवार और प्रमोद खरवार को भी हिरासत में लिया गया था।

धारा 105 BNS जोड़ी गई, न्यायालय में पेश

पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो जाने पर मामले में धारा 105 BNS को जोड़ा गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में रिमांड न मिल पाने के कारण सभी को थाने में रखा गया था। यह मामला मुकदमा संख्या 209/2025 से जुड़ा हुआ है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 125, 115(2), 352, 351(3) और 105 BNS के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Next Story