- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: राजनीतिक हलकों...
Ballia: राजनीतिक हलकों में सनसनी, सुभासपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी

बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश महासचिव व आजमगढ़ कोऑर्डिनेटर शिवेंद्र बहादुर सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पटना गांव का है।
शिवेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार, वर्ष 2023 में उन्होंने अपने परिचित मुकेश कुमार सिंह के साथ मिलकर गाजीपुर निवासी कौशल सिंह से एक जमीन खरीदी थी, जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है। शनिवार दोपहर कौशल सिंह ने उन्हें जमीन विवाद के समाधान के लिए बुलाया था।
शिवेंद्र का आरोप है कि शाम करीब 6 बजे कौशल सिंह अपने 10–15 साथियों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर उनके आवासीय कार्यालय पहुंचे। वहां उन्हें बाहर बुलाकर न केवल अभद्रता की गई बल्कि हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही शिवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में रसड़ा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।





