उत्तर प्रदेश

Ballia: पॉलीथिन में लिपटे मानव अंगों से सनसनी, बागीचे में मिले दो हाथ और दो पैर

Admindelhi1
10 May 2025 4:36 PM IST
Ballia: पॉलीथिन में लिपटे मानव अंगों से सनसनी, बागीचे में मिले दो हाथ और दो पैर
x
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच शुरू

बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बागीचे में पॉलीथिन में लिपटे दो हाथ और दो पैर मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच शुरू कर दी है।

मानव अंगों को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि अंग किसी पुरुष के हैं या महिला के। फिलहाल प्राथमिक जांच में यह पुरुष के अंग प्रतीत हो रहे हैं।

यह घटना गांव के पास स्थित त्रिलोकी यादव के बागीचे की है, जहां पॉलीथिन में रखे मानव अंगों को पत्तों से ढक दिया गया था। सिकंदरपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पॉलीथिन में लिपटे दो हाथ और दो पैर बरामद हुए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि पॉलीथिन और अंगों पर कहीं भी खून के निशान नहीं हैं, जिससे पुलिस को आशंका है कि शव को काटकर यहां लाकर ठिकाने लगाया गया है।

फिलहाल पुलिस ने अंगों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व डीएनए परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Next Story