उत्तर प्रदेश

Ballia: वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए

Admindelhi1
1 March 2025 12:02 PM IST
Ballia: वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए
x
"10 मार्च 2025 तक सभी देयकों को कोषागार में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें"

बलिया: वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे ने सभी कार्यालयाध्यक्षों और आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राप्त बजट के सापेक्ष 28 फरवरी 2025 तक सहायक कोषाधिकारी से मिलान कराना अनिवार्य है। इसके बाद 10 मार्च 2025 तक सभी देयकों को कोषागार में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि समय पर निस्तारण किया जा सके। अन्यथा, संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित कार्यालयाध्यक्षों और आहरण-वितरण अधिकारियों की होगी।

UPKOSH पोर्टल पर विवरण की सटीकता अनिवार्य: उन्होंने सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि upkosh.up.nic.in पोर्टल पर Beneficiary जोड़ते समय IFSC Code और Account Number की सटीकता सुनिश्चित करें। यदि लेन-देन (Transaction) असफल होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

Next Story