उत्तर प्रदेश

Ballia: स्काउट गाइड परिवार ने पूर्व मुख्यायुक्त चंद्रशेखर उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Admindelhi1
11 April 2025 9:27 AM IST
Ballia: स्काउट गाइड परिवार ने पूर्व मुख्यायुक्त चंद्रशेखर उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
x
वर्दी में दी गई अंतिम सलामी

बलिया: भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, बलिया के पूर्व मुख्यायुक्त चंद्रशेखर उपाध्याय के निधन पर स्काउट गाइड संगठन के पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वे पूर्ण वर्दी और अनुशासन के साथ चंद्रशेखर नगर स्थित उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इस दौरान पूर्व मुख्यायुक्त मेजर दिनेश सिंह, जिला कमिश्नर रोवर एवं प्रधानाचार्य कृष्ण देव मिश्रा, जिला स्काउट मास्टर अरविंद कुमार सिंह, जिला सचिव राजेश कुमार सिंह, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर निर्भय नारायण सिंह, जिला संगठन कमिश्नर सौरभ कुमार पांडेय, ट्रेनिंग काउंसलर उपेंद्र नारायण सिंह और नित्यानंद पांडेय मौजूद रहे।

Next Story