- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: बक्सर के पास...
उत्तर प्रदेश
Ballia: बक्सर के पास गंगा में गिरी स्कार्पियो, हादसे से मचा हड़कंप
Admindelhi1
21 Jun 2025 10:31 AM IST

x
बलिया: बिहार की सीमा पर बलिया जिले के भरौली में शुक्रवार रात करीब दस बजे बड़ा हादसा हो गया। भरौली की तरफ से बिहार के बक्सर की ओर जा रही स्कार्पियो गाड़ी पुराने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी। स्कॉर्पियो में चार से पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनकी जान जाने की संभावना जताई जा रही है।
पुल से होकर जा रहे राहगीरों की मानें तो स्कार्पियो पुराने पुल से यूपी की ओर से बिहार जा रही थी। स्कॉर्पियो जिसमें चार से पांच लोगों के होने की संभावना है। घटना की जानकारी होते ही बिहार व यूपी पुलिस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम भी बुला ली गई है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी निकालने का प्रयास जारी है। कोई जिम्मेदार अधिकारी अभी कुछ बोलने से बचते दिखाई दिए।
Tagsबलियाबक्सरगंगास्कार्पियोहादसेहड़कंपयूपी-बिहार बार्डरभरौली-बक्सरपुलगिरीBalliaBuxarGangaScorpioAccidentPandemoniumUP-Bihar BorderBharauli-BuxarBridgeGiriजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





