उत्तर प्रदेश

Ballia: संजय मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी

Admindelhi1
25 March 2025 4:33 AM GMT
Ballia: संजय मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी
x
सपा नेता संजय मिश्रा प्रदेश सचिव बने

बलिया: बैरिया तहसील क्षेत्र के रामपुर मिश्रा (पाण्डेयपुर) गांव निवासी और समाजवादी पार्टी (सपा) के युवा नेता संजय मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि संजय मिश्रा की यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर की गई है।

संजय मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में उम्मीद जताई है कि संजय मिश्रा अपने पद की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मनोयोग से निभाएंगे और समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत करने में योगदान देंगे। संजय मिश्रा को पार्टी में युवाओं को संगठित करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

संजय मिश्रा की नियुक्ति की खबर मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस मनोनयन को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने वाला कदम बताया।

संजय मिश्रा का व्यक्तव्य

नियुक्ति पर संजय मिश्रा ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं और पूरी निष्ठा से पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

Next Story