उत्तर प्रदेश

Ballia: पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर बवाल, समर्थकों ने बैठकों के जरिए जताया विरोध

Admindelhi1
9 April 2025 11:48 AM IST
Ballia: पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर बवाल, समर्थकों ने बैठकों के जरिए जताया विरोध
x

बलिया: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी के विरोध में जिले के कई इलाकों में लोगों ने बैठक कर नाराजगी जाहिर की और कड़ी निंदा की। लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई लोकतंत्र के मूल्यों पर हमला है और जनप्रतिनिधियों का दमन किया जा रहा है।

सतनी सराय में आयोजित बैठक में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवध बिहारी चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों का उत्पीड़न लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने सरकार की नीतियों को गलत व निंदनीय बताया। बैठक में राज कुमार पाण्डेय टुन्ना, राजनाथ पाण्डेय, बिजन चौबे, विजय ओझा, संतोष चौबे चुन्नू सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया।

तिखमपुर में ब्राह्मण उत्थान समिति की बैठक में भी गिरफ्तारी की निंदा की गई। समिति के अध्यक्ष सुमंत पाण्डेय ने कहा कि सरकार दमनात्मक रवैया अपना रही है और जो लोग सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं, उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

इसी तरह बांसडीह में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ब्राह्मण समाज को निशाना बना रही है और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को फर्जी मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उत्पीड़न बंद नहीं किया, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

Next Story