उत्तर प्रदेश

Ballia: ट्रेन की चपेट में आए रिटायर्ड बैंककर्मी, मौके पर हुई मौत

Admindelhi1
14 April 2025 3:34 PM IST
Ballia: ट्रेन की चपेट में आए रिटायर्ड बैंककर्मी, मौके पर हुई मौत
x
"स्टेशन पर मचा कोहराम"

बलिया: बलिया-छपरा रेलखंड पर स्थित बलिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन (काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग) पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में रिटायर्ड बैंककर्मी त्रिवेणी राय (79) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना करीब 11:30 बजे की है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलिनगंज निवासी त्रिवेणी राय किसी कार्य से घर से निकले थे। इस दौरान वे काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे, तभी साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि त्रिवेणी राय को कान से सुनने में परेशानी थी, संभवतः इसी कारण वे ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Next Story