उत्तर प्रदेश

Ballia: बलिया डिपो में संविदा ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

Admindelhi1
22 July 2025 12:33 PM IST
Ballia: बलिया डिपो में संविदा ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू
x
14 जुलाई तक चलेगा आयोजन

बलिया: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, बलिया डिपो में संविदा चालक (ड्राइवर) पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में कैंप में उपस्थित होकर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।

बलिया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने जानकारी दी कि संविदा चालक भर्ती हेतु 05 जुलाई 2025 (शनिवार) से 14 जुलाई 2025 (सोमवार) तक रोजगार मेला कैंप का आयोजन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, जीराबस्ती कार्यशाला में किया जाएगा।

उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की है कि जिनकी योग्यता और शर्तें निर्धारित मानकों के अनुसार हैं, वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

संविदा चालक पद के लिए आवश्यक योग्यताएं

न्यूनतम शैक्षिक योग्यता : आठवीं पास

आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष

कम से कम दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य

आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य

इस रोजगार कैंप के माध्यम से उम्मीदवारों को सरकारी तंत्र में रोजगार पाने का अच्छा अवसर मिल सकता है।

Next Story