उत्तर प्रदेश

Ballia: नशीली चाय पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म

Admindelhi1
29 March 2025 12:57 PM IST
Ballia: नशीली चाय पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म
x
"आरोपी पर मुकदमा दर्ज"

बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने दूसरे संप्रदाय के युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

छात्रा का कहना है कि वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। कॉलेज आने-जाने के दौरान आरोपी आज़ाद अंसारी पुत्र मुस्तफा अंसारी अक्सर रास्ते में उसे रोककर छेड़खानी करता था और बातचीत का दबाव बनाता था।

नशे की हालत में बनाया अश्लील वीडियो

तहरीर के मुताबिक, 17 दिसंबर 2024 को आरोपी ने छात्रा को फाइनेंस कंपनी में नौकरी का झांसा देकर बेल्थरारोड बुलाया और होटल में ले जाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। होश में आने पर पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण करता रहा।

ट्रेन से मुंबई ले जाकर बनाया दबाव

11 मार्च 2025 को कॉलेज रिजल्ट देखने जा रही छात्रा को आरोपी ने जबरन बाइक पर बैठाकर बेल्थरारोड ले गया और ट्रेन से मुंबई पहुंचा दिया। वहां उसे दो दिन तक बंधक बनाकर जबरन इस्लाम कबूल कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर फिर से दुष्कर्म किया। किसी तरह छात्रा ने बहाना बनाकर घर लौटने की बात की, तब आरोपी उसे बलिया छोड़कर फरार हो गया।

गर्भवती होने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के कारण वह गर्भवती हो गई है। घर पहुंचकर पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

पीड़िता की तहरीर पर आरोपी आज़ाद अंसारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 351(3), उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अनिल कुमार झा ने बताया कि 26 मार्च को पीड़िता की माँ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस के अनुसार, इससे पूर्व 13 मार्च को छात्रा की गुमशुदगी की सूचना भी दी गई थी, लेकिन 17 मार्च को वापसी के बाद परिजनों ने गुमशुदगी वापस ले ली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Next Story