उत्तर प्रदेश

Ballia: रेलवे के सेक्शन इंजीनियर की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Admindelhi1
1 April 2025 9:04 AM IST
Ballia: रेलवे के सेक्शन इंजीनियर की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
x

बलिया: बलिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।

बिहार के कटिहार निवासी शंकर मंडल बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पासिंग कैरेज में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर पहुंचने के लिए वे प्लेटफॉर्म चार से रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर आ रहे थे। इसी दौरान, आरपीएफ पोस्ट के सामने अप रूट की मालगाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद रेलवे कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

Next Story