- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: ग्रीनफील्ड...
उत्तर प्रदेश
Ballia: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण में आ रही समस्याएं एक सप्ताह में करें दूर: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह
Admindelhi1
2 Jun 2025 4:57 PM IST

x
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण कार्य से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना निर्माण में आ रही बाधाओं की बिंदुवार जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि संबंधित विवादों, अवशेष काश्तकारों के भुगतान एवं अन्य अड़चनों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी बैरिया और एनएचएआई अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए, जिससे परियोजना कार्य समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Tagsबलियाग्रीनफील्डएक्सप्रेस-वेनिर्माणसमस्याएंएक सप्ताहदूरजिलाधिकारीमंगला प्रसाद सिंहBalliaGreenfieldExpresswayConstructionProblemsOne week awayDistrict MagistrateMangala Prasad Singhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





