- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: पुलिस ने तेज...
Ballia: पुलिस ने तेज आवाज वाले साइलेंसर पर कार्रवाई की

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार के नेतृत्व में बुधवार को मनियर गेट पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति तेज पटाखे जैसी आवाज या बंदूक की तरह गूंजने वाले साइलेंसर लगी बुलेट से आता हुआ दिखाई दिया।
बुलेट का RC नहीं था उपलब्ध: पुलिस ने जब उसे रोककर साइलेंसर के बारे में पूछताछ की तो वह अपनी गलती मानते हुए माफी मांगने लगा। जांच के दौरान पता चला कि उसके पास बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर: यूपी 60 डब्ल्यू 3931) का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) भी मौजूद नहीं था।
बुलेट 207 एमवी एक्ट में सीज: यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत बुलेट को सीज कर दिया। चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक ओमनारायण पाठक और हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।





