उत्तर प्रदेश

Ballia: वक्फ विधेयक के मद्देनजर पुलिस का रूट मार्च, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

Admindelhi1
4 April 2025 10:43 AM IST
Ballia: वक्फ विधेयक के मद्देनजर पुलिस का रूट मार्च, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
x
"एसपी के नेतृत्व में रूट मार्च"

बलिया: वक्फ संशोधन विधेयक-2024 को देखते हुए जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में बांसडीह सर्किल के सहतवार थाना क्षेत्र में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की गहन जांच की गई।

संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की निगरानी के लिए पुलिस आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है। सीसीटीवी, वीडियो रिकॉर्डिंग और ड्रोन कैमरों की मदद से लगातार नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, पुलिस प्रशासन स्थानीय धर्मगुरुओं और आमजन से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहा है।

कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है। मस्जिदों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस का पैदल भ्रमण जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास हो सके।

Next Story