- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: पुलिस ने बरामद...
उत्तर प्रदेश
Ballia: पुलिस ने बरामद की चोरी की बाइकें, दो आरोपी हिरासत में
Admindelhi1
11 May 2025 11:31 AM IST

x
दो मोटरसाइकिलों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया
बलिया: बलिया पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी जब चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। सिकंदरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लिलकर स्थित सीबीएस पब्लिक स्कूल के पास से संजीव कुमार राजभर (निवासी खटंगा) और प्रमोद कुमार राजभर (निवासी बरमनिया) को पकड़ा।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि एक बाइक रसड़ा के एक मैरिज हाल से जबकि दूसरी बाइक सिधागर घाट स्थित पेट्रोल पंप से चोरी की गई थी। पुलिस ने दोनों युवकों को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया।
Tagsबलियापुलिसबरामदचोरी की बाइकेंदो आरोपीहिरासतBalliaPolicerecoveredstolen bikestwo accuseddetainedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





