उत्तर प्रदेश

Ballia: पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद किया

Admindelhi1
26 March 2025 10:05 AM IST
Ballia: पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद किया
x
रेलवे स्टेशन से युवक गिरफ्तार

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दोकटी थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त बिट्टू मियां पुत्र मनान खान (निवासी: सोनबरसा, थाना बैरिया, जनपद बलिया) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण

दोकटी पुलिस टीम के उप निरीक्षक कमलेश कुमार पाठक, उप निरीक्षक पवन निगम और महिला कांस्टेबल अल्का मौर्या ने धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अपहृता की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 18 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

सुरेमनपुर स्टेशन से अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने सुरेमनपुर स्टेशन से अभियुक्त बिट्टू मियां को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story