उत्तर प्रदेश

Ballia: पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के अड्डे पर छापा मारा, छह गिरफ्तार

Admindelhi1
3 March 2025 10:44 AM IST
Ballia: पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के अड्डे पर छापा मारा, छह गिरफ्तार
x
"भारी मात्रा में शराब और निर्माण उपकरण भी जब्त"

बलिया: बांसडीह कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब बनाने और बेचने के वायरल वीडियो के आधार पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब और निर्माण उपकरण भी जब्त किए। गांव की महिलाओं ने इस अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

गिरफ्तार आरोपियों में सुमन राजभर, पिंकी, सरिता, रीमा, प्रियंका और मकनू राजभर शामिल हैं।

Next Story